फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   संचार कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन

संचार कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 12 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
संचार कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन
अस्कोट (पिथौरागढ़)। सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल सहित निजी कंपनियों की संचार सेवाएं बदहाल पड़ी हैं। कॉल ड्राप के साथ ही इंटरनेट सेवाएं भी बार-बार बाधित हो रही हैं। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने अस्कोट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सामाजिक कार्यकर्ता तनुज पाल के नेतृत्व में बस स्टेशन के पास उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल और निजी संचार कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि लंबे समय से यह समस्या आ रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। संचार सेवाओं में गड़बड़ी आने से पोस्टआफिस, लोनिवि सहित कई सरकारी विभागों के काम भी अटक रहे हैं। कहा कि यदि जल्दी संचार सेवाओं में सुधार नहीं किया गया तो उन्हें उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में बहादुर बिष्ट, व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष ललित पाल, राज्य आंदोलनकारी वीरजंग पाल, सलमान खान, पंकज ओझा, पंकज भंडारी, गणेश भट्ट, दीपांकर, कैलाश पाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed