{"_id":"5a70aa194f1c1b8e238b5a8c","slug":"31517333017-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे में दबकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे में दबकर महिला की मौत
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले में पत्थरों की खुदाई करते समय पूरी चट्टान दरक गई। इस घटना में एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि महिला का पति गंभीर रूप से घायल है। महिला के शव को बड़ी मुश्किल से मलबे से बाहर निकाला गया।
जिला मुख्यालय बैतड़ी से लगे सुनर्या गांव वार्ड संख्या 4 के राम सिंह मेहरा और उनकी पत्नी राजी मेहरा (33) घर के नजदीक पत्थर की खान में खुदाई का काम कर रहे थे। अचानक पहाड़ी गिरने से पति-पत्नी दोनों ही पत्थर के नीचे दब गए। जिसमें राजी मेहरा की मौके पर ही मौत हो गई और राम सिंह मेहरा की हालत गंभीर बनी है।
दोनों को ग्रामीणों की मदद से 3 घंटे बाद निकाला जा सका। राम सिंह के भाई हर सिंह मेहरा ने बताया कि उनका भाई और भाभी मकान निर्माण के लिए पत्थर निकालने के लिए गए थे।