फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   छियालेख में इनरलाइन के औचित्य पर सवाल

छियालेख में इनरलाइन के औचित्य पर सवाल

Mon, 04 Dec 2017 10:06 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
छियालेख में इनरलाइन के औचित्य पर सवाल
धारचूला (पिथौरागढ़)। पर्यटन विकास के नाम पर जौलजीबी से वर्ष 1999 में इनरलाइन की सीमा हटाकर छियालेख करने से लोगों में रोष है। इस मुद्दे पर पहले भी कई बार आंदोलन हो चुके हैं और अब बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


वर्ष 1960 में भारत और चीन के बीच संबंध खराब हो जाने के कारण भारत ने अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए इनरलाइन घोषित की थी। पहले यह सीमा जौलजीबी में थी। जौलजीबी से धारचूला की दूरी 30 किलोमीटर है। जौलजीबी से यदि कोई व्यक्ति धारचूला की तरफ जाना चाहे तो उसे इनरलाइन परमिट लेना पड़ता था।
विज्ञापन


यह परमिट जारी करने का अधिकार एसडीएम को दिया गया था। इनरलाइन परमिट की सीमा मात्र तीन दिन होती थी। उसमें धारचूला या उसके आसपास के इलाकों में जाने का कारण भी स्पष्ट करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 1999 में जिला प्रशासन की संस्तुति पर केंद्र सरकार ने धारचूला नगर को इनरलाइन के प्रतिबंध से मुक्त कर दिया और इनरलाइन को धारचूला से 55 किलोमीटर दूर छियालेख पहुंचा दिया। धारचूला से आगे छियालेख की तरफ आबादी का घनत्व बहुत कम है। वहां पर कोई बड़ा कस्बा या बाजार भी नहीं है।

अब इनरलाइन के प्रतिबंध छियालेख से आगे जाने पर ही लागू होते हैं। इस इलाके में ट्रैकिंग पर जाने वाले, भारत-तिब्बत व्यापार में हिस्सा लेने वाले ही जा पाते हैं। कुछ स्थानीय लोगों की भी आवाजाही होती है। इनरलाइन को जौलजीबी लाए जाने के पीछे लोगों का तर्क है कि इनरलाइन के प्रतिबंध हटने के बाद धारचूला नगर में बाहरी लोगों की आवाजाही बेहिसाब बढ़ी है।

आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि होने लगी है। ऐसे में इनरलाइन को छियालेख से जौलजीबी लाया जाए। इनरलाइन के मुद्दे पर आवाज उठा रहे व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, समाजसेवी वीरेंद्र नबियाल का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी यह कदम उठाना जरूरी हो गया है।


आज डीएम के सामने उठेगा मुद्दा

डीएम सी रविशंकर मंगलवार को बाराकोट तहसील दिवस में मौजूद रहेंगे। पिछले दिनों धारचूला भ्रमण के समय उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया था कि इनरलाइन के मुद्दे पर तहसील दिवस में बात होगी। यहां के लोग पूरे तर्कों और तथ्यों के साथ इनरलाइन का मुद्दा डीएम के सामने रखेंगे। उसके बाद यह मामला केंद्रीय गृहमंत्री तक पहुंचाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed