{"_id":"59eb78ac4f1c1b8e698b6ccc","slug":"31508604076-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल का विख्यात त्रिपुरासुंदरी मेला 28 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल का विख्यात त्रिपुरासुंदरी मेला 28 से
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले का विश्वविख्यात त्रिपुरासुंदरी का मेला 28 अक्तूबर से शुरू होगा। मुख्य मेला 29 अक्तूबर को होगा। उस दिन मेले में सैकड़ों पशुओं को बलि दी जाएगी। नेपाल में पशुबलि पर कोई रोक नहीं है। त्रिपुरासुंदरी मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया है।
मेले की अभी से तैयारी शुरू हो गई है। पश्चिमी नेपाल के इस महत्वपूर्ण मेले में भारतीय क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। मेला संयोजक किशन सिंह थापा ने बताया कि मुख्य मेला 29 अक्तूबर को होगा। मेले की सुरक्षा मेला समिति करती है। इसके अलावा बैतड़ी जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भी पत्र भेज दिया गया है।
मेले के दौरान भारतीय क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए जूलाघाट से अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए मेला समिति ने नेपाल के टैक्सी यूनियन को पत्र भेज दिया है। अब त्रिपुरासुंदरी मंदिर तक वाहनों की आवाजाही होने लगी है। इस कारण मेले में भीड़ बढ़ जाती है।
विज्ञापन
इधर, उद्योग व्यापार मंडल झूलाघाट ने भी 28 अक्तूबर से शुरू होने वाले त्रिपुरासुंदरी मेले को देखते हुए बाजार में विशेष सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव जोशी ने कहा कि भारतीय दर्शनार्थियों के स्वागत के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
दर्शनार्थियों की सहायता के लिए झूलाघाट बाजार में स्वयंसेवक लगाए जाएंगे। मेले के दिन मुख्य बाजार में वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए थाना पुलिस से आग्रह किया जाएगा।