{"_id":"59dfa3a04f1c1bf4688b577c","slug":"31507828640-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कविता, भूपेंद्र, सुबीर, विक्रम ने दिखाया मुक्कों का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कविता, भूपेंद्र, सुबीर, विक्रम ने दिखाया मुक्कों का दम
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। खेल निदेशालय के सौजन्य से पुरुष, महिला, बालक, बालिका वर्ग की राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। 45-46 किलो भार वर्ग में पिथौरागढ़ की कविता सामंत ने बागेश्वर की हेमलता आर्या को हराया। बागेश्वर के भूपेंद्र गोस्वामी ने रुद्रप्रयाग के उत्तम सिंह को, देहरादून के सुबीर धीमान ने नैनीताल के भाष्कर बिष्ट, पिथौरागढ़ के विक्रम सिंह ने चंपावत के गोविंद सिंह को हराया। प्रतियोगिता का समापन 16 अक्तूबर को होगा।
46-49 किलो भार वर्ग में काशीपुर के सूरज माजिला ने पिथौरागढ़ के राहुल मेहता को हराया। 49-52 किलो भार वर्ग में पौड़ी के रवि कश्यप ने अल्मोड़ा के चंदन बिष्ट, बागेश्वर के नरेंद्र गोस्वामी ने रुद्रप्रयाग के सुशील कुमार, ऊधमसिंह नगर के पंकज पासवान ने नैनीताल के अमित बिष्ट, काशीपुर के पारस कापड़ी ने देहरादून के अमरजीत भंडारी को पराजित किया। 52-56 किलो भार वर्ग में कोटद्वार के भूपेंद्र सिंह ने नैनीताल के दीपक कुमार, हरिद्वार के अनिल चौधरी ने देहरादून के प्रदीप थापा, काशीपुर के हरमन लहरी ने ऊधमसिंह नगर के धीरज महरा को हराया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी सी रविशंकर, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने बॉक्सिंग रिंग में मुक्केबाजों के हाथ मिलाकर मुकाबले की शुरुआत कराई। निर्णायक कैप्टन धरम चंद, कैप्टन देवी चंद, जनार्दन वल्दिया, जोगेंद्र बोरा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश जंग थापा, गोपाल खोलिया, देवेंद्र बिष्ट थे। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के 146 बालक और 76 बालिकाएं हिस्सा ले रही हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी ने अतिथियों और खेल प्रेमियों का आभार जताया।