{"_id":"5df3c0298ebc3e87e915c880","slug":"30-meter-passkey-due-to-climb-break-pithoragarh-news-hld3654314110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़-घाट सड़क चट्टान टूटने से 30 मीटर दरकी, आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़-घाट सड़क चट्टान टूटने से 30 मीटर दरकी, आवाजाही ठप
विज्ञापन
पिथौरागढ़-घाट सड़क सड़क बंद होने से फंसे वाहन, बारात की कार के पास खड़ा दूल्हा ललित। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से घाट-टनकपुर जाने वाली सड़क पर मीना बाजार के पास दिल्ली बैंड नामक स्थान में शुक्रवार को पहाड़ी दरकने से बारहमासी सड़क का करीब 30 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने से पिथौरागढ़-घाट-टनकपुर के बीच आवाजाही ठप हो गई। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी को काटने में दिक्कत आ रही है। सड़क के शनिवार शाम तक खुलने की संभावना है। सड़क बंद होने से सैकड़ों वाहन फंस गए। मीना बाजार से यात्रियों को जिला मुख्यालय लौटना पड़ा।
सुबह करीब 7 बजे दिल्ली बैंड के पास चट्टान अचानक दरक गई। चट्टान गिरने से सड़क की 30 मीटर हिस्सा खाई में ढह गया। सड़क खोलने के लिए एनएच डिविजन ने तत्काल पोकलैंड, जेसीबी लगाई लेकिन सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने के कारण पहाड़ी काटकर नए सिरे से सड़क बनानी पड़ रही है। लगातार हो रही बारिश और दरक रही चट्टान इसमें बाधक बनी हुई है।
सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तमाम वाहन घाट से दन्यां, गंगोलीहाट और लोहाघाट लौटे। जिला मुख्यालय से टनकपुर की ओर जा रहे वाहन जिला मुख्यालय लौट आए। देर शाम तक सड़क को खोलने का काम जारी था।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने अपर जिलाधिकारी आरडी पालवाल और अन्य अधिकारियों के साथ दिल्ली बैंड पहुंचकर बंद सड़क का जायजा लिया। एनएच से सड़क खोलने का काम तेजी से करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने जिला मुख्यालय में लाउडस्पीकर से घाट सड़क बंद होने का एनाउंस कराया। लोगों से घाट सड़क से आवाजाही न करने की अपील की। कहा है कि यदि जरूरी हो तो लोग थल सड़क से आवाजाही करें।
दूल्हे समेत बरात भी फंसी रही
दिल्ली बैंड में सड़क बंद होने से पिथौरागढ़ के डाकुड़ा से दिल्ली जा रही एक बरात भी फंसी रही। बारात का वाहन देर शाम तक मीन बाजार में ही खड़ा था। डाकुड़ा निवासी रतन राम के पुत्र ललित की बरात दिल्ली जा रही थी। उनका शनिवार को दिल्ली निवासी राजेंद्र राम की पुत्री बबीता के साथ विवाह होना था। सड़क बंद होने से दूल्हे के साथ ही बराती भी फंस गए। बरातियों ने बताया कि अब वह लोग शनिवार को ही दिल्ली रवाना होंगे।

घाट के दिल्ली बैंड में सड़क खोलने को लेकर अधिकारियों से वार्ता करते जिलाधिकारी जोगदंडे। अमर उजा?- फोटो : PITHORAGARH

पिथौरागढ़-घाट सड़क में दिल्ली बैंड के पास सड़क खोलने में जुटी मशीनें। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH