{"_id":"60c10a568ebc3e8a6315847b","slug":"3-5-crore-business-in-the-district-pithoragarh-news-hld427165332","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 3.5 करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 3.5 करोड़ का हुआ कारोबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/थल। जिले में मंगलवार को 3.5 करोड़ का कारोबार हुआ है। बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी की। कपड़ों, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिकल्स, मोबाइल शॉप, कॉस्मेटिक और शू स्टोर की दुकानों के साथ ही ज्वैलर्स की दुकानों से खरीदारी की। हालांकि सुबह सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों की दुकानों और सब्जी मंडी गांधी चौक में दिखाई दी। महिलाओं ने लंबे दिनों बाद बाजार खुलने पर परिवार के सदस्यों के साथ ही अपने लिए खरीदारी की। व्यापारियों ने हर रोज बाजार खोलने की मांग की।
सुबह से 10बजे से 12.30 तक सिमलगैर बाजार, पुराना बाजार, सिनेमालाइन, लिंक रोड, टकाना, एंचोली आदि क्षेत्र में लोगों की भीड़ रही है। एक बजे से सड़कों में सन्नाटा छा गया। कुछ व्यापारियों ने सामाजिक दूरी बनाने को दुकानों के आगे एक रस्सी बांधी रखी थी। हालांकि अधिकांश दुकानों में सामाजिक दूरी का कोई ध्यान नहीं रखा गया। मगर दुकानों में अधिकतर दुकानदारों ने सैनिटाइजर की व्यवस्था कर रखी थी। सब्जी व्यापारी, फड़ व्यापारियों के पास इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी। जिले में ज्वैलरों की दुकानों में डेढ़ करोड़, कपड़ा/रेडीमेड, जूता कारोबार से 90 लाख, इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन, राशन समेत अन्य कारोबार से करीब एक करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। जिला उद्योग व्यापार मंडल के महासचिव जनक जोशी ने बताया जिले के आठ ब्लॉकों समेत अन्य कस्बों में करीब 3.5 करोड़ का कारोबार रहा। थल में भी चार अप्रैल से जारी कोविड कर्फ्यू में ढील के बाद होटल, रेस्टोरेंट, गारमेंट, बूचर शॉप, हार्डवेयर, पुस्तक भंडारी, बर्तन की दुकानें खुली। लोगों खूब खरीदारी की। डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, गणाईगंगोली में बाजारों में भीड़ रही।