फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   3-3 match between GIC and DSC

Pithoragarh News: जीआईसी और डीएससी के बीच 3-3 से मैच बराबर

Mon, 17 Jul 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 17 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
3-3 match between GIC and DSC
पिथौरागढ़ में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि और अन्य। संवाद
पिथौरागढ़। प्रथम चेयरमैन खीम सिंह सौन स्मृति चल वैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता में डीएससी और जीआईसी के बीच मैच 3-3 गोल से ड्रा रहा। सोमवार को देव सिंह खेल मैदान में प्रतियोगिता के लीग चरण का मैच डीएससी और जीआईसी के बीच खेला गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष अजय रावत, महासचिव रोहित चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पहले हाफ की शुरुआत में डीएससी ने दो गोल की बढ़त बनाई। जीआईसी ने पहला हाफ खत्म होने से तीन मिनट पहले लगातार दो गोल कर मैच में बराबरी की। दूसरे हाफ में जीआईसी ने पांचवें मिनट में गोल कर 3-2 की बढ़त बनाई। डीएससी ने मैच के 69वें मिनट में गोल कर 3-3 की बराबरी की। दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

निर्णायक सुमेर महर, नवीन खत्री, यतीश ओझा और फोर्थ ऑफिशियल अरविंद सक्सेना रहे। आंखों देखा हाल मनोज चौहान ने सुनाया। इस दौरान प्रकाश भट्ट, हयात चंद, भूपेंद्र चौहान, देवेंद्र बिष्ट, शमशेर महर, धीरज कपूर, हेम जोशी, तरुण महर, भुवन जोशी, किरन महर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed