फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   27 shops and houses burnt to ashes in a massive fire in Nepal

नेपाल में भीषण अग्निकांड: 27 दुकानें और घर जलकर हुए खाक, सात करोड़ के नुकसान का अनुमान

Wed, 09 Apr 2025 05:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 09 Apr 2025 05:36 PM IST
सार

नेपाल के अछाम बानंगडी के जयगढ़ गांव पालिका में भीषण अग्निकांड हुआ। एक साथ 27 घर जलकर खाक हो गए। इस घटना में सात करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।
 

विज्ञापन
27 shops and houses burnt to ashes in a massive fire in Nepal
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पड़ोसी देश नेपाल के अछाम बानंगडी के जयगढ़ गांव पालिका में भीषण अग्निकांड हुआ। एक साथ 27 घर जलकर खाक हो गए। इस घटना में सात करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन

 

जिला प्रहरी कार्यालय अछाम के प्रहरी प्रवक्ता जय पार्की ने बताया कि जयगढ़ बाजार में बीते मंगलवार पुष्प राज शर्मा के आईएमई केंद्र में रखे रसोई गैस सिलिंडर से गैर रिसाव के चलते आग लग गई। कुछछही देर में हिमाल साउद की मोबाइल, राम बहादुर साउद, मंजू साउद की जड़ी-बूटी, रति साउद की बर्तन, गोकुल साउद की परचून, किस्मत, कालू की आभूषण, खगेंद्र साउद की परचून की दुकान के साथ ही आसपास के 27 घरों में आग फैल गई।

विज्ञापन


इस घटना में सभी दुकानें, घर और इनमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नेपाली सेना, मंगलसेन नगरपालिका के दमकल कर्मियों, एपीएफ और नेपाल प्रहरी की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। बताया कि इस घटना में सात करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। बताया घटना में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed