फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   26 boxers. tested today, enter. ring. win gold.

Pithoragarh News: आज होगी 26 मुक्केबाजों की परीक्षा, सोना जीतने के लिए उतरेंगे रिंग में

Fri, 07 Feb 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 07 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
26 boxers. tested today, enter. ring. win gold.
पिथौरागढ़। आखिरकार वह दिन आ गया है जब देश के आठ राज्यों और सर्विसेज के 26 मुक्केबाज अपने प्रदेश और संस्थान को सोना दिलाने के लिए रिंग में उतरेंगे। राष्ट्रीय खेलों के तहत स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ में आयोजित बॉक्सिंग के आज फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे इसमें ये मुक्केबाज अपने पंचों का दम दिखाएंगे। फाइनल के साथ बॉक्सिंग खत्म होगी। कौन प्रदेश को सोना दिलाएगा और किसे चांदी पर संतोष करना होगा यह आज तय होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों के तहत पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में बीते 31 जनवरी से बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू हुई इसमें देश भर के 208 मुक्केबाज अपने प्रदेश को पदक दिलाने के लिए रिंग में उतरे। प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला हारकर कई 104 मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। बेहतरीन खेल दिखाते हुए इनमें से 52 मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंचे और अन्य मुक्केबाजों का सफर यहीं खत्म हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में 52 मुक्केबाजों ने फाइनल में जगह पक्की करने के लिए अपने पंचों का दम दिखाया लेकिन 26 मुक्केबाजों पर विपक्षी भारी पड़े और इन्हें प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा। 26 मुक्केबाजों ने अंत तक अपना जलवा कायम रखने में कामयाबी हासिल की जो आज अपने प्रदेश को सोना दिलाने के लिए रिंग में उतरेंगे। 14 पुरुष और 12 महिला मुक्केबाज अपने पंचों का दम दिखाकर विपक्षी को धराशायी करने के लिए आतुर हैं। शुक्रवार यानि आज तय हो जाएगा कि कौन मैदान मारेगा और किसके पंच विपक्षी पर हल्के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed