फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   254 teachers were transferred out of the district, not even one came

Pithoragarh News: 254 शिक्षकों का जिले बाहर कर दिया तबादला, आया एक भी नहीं

Wed, 14 Aug 2024 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 14 Aug 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
254 teachers were transferred out of the district, not even one came
पिथौरागढ़। पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे सीमांत जिले में स्थानांतरण से शिक्षा विभाग और विद्यार्थियों की दिक्कत बढ़ गई है। जिले के हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में तैनात 254 शिक्षकों का जिले से बाहर स्थानांतरण हुआ लेकिन एक भी शिक्षक विभाग को नहीं मिला। ऐसे में विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी हो गई है इससे विभाग परेशान है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के मुताबिक बीते दिनों जिले के हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में तैनात शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ। 138 प्रवक्ता और एलटी संवर्ग के 116 शिक्षक जिले से बाहर गए लेकिन इनके बदले एक भी शिक्षक की तैनाती नहीं हुई। इन हालात में जिले में शिक्षकों की भारी कमी हो गई है।
विज्ञापन

27 इंटर कॉलेज ऐसे हैं जिनमें जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी पढ़ाने के लिए एक भी प्रवक्ता नहीं है। ऐसे में शिक्षा विभाग के साथ ही विद्यार्थियों और अभिभावकों की दिक्कत बढ़ गई है। अब विभाग अतिथि शिक्षकों की तैनाती से व्यवस्था पटरी पर आने की उम्मीद कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
113 अतिथि शिक्षकों की होनी है तैनाती, काउंसलिंग में पहुंचे सिर्फ 25 अभ्यर्थी
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए अतिथि शिक्षकों की तैनाती होनी है। 113 अतिथि शिक्षकों की तैनाती के लिए बीते मंगलवार को काउंसलिंग हुई इसमें गणित के नौ, भौतिक विज्ञान के 37, रसायन विज्ञान के 24, जीव विज्ञान के 19, अंग्रेजी के 24 अतिथि शिक्षक शामिल हैं। पहले दिन काउंसलिंग में सिर्फ 25 अभ्यर्थी पहुंचे। अतिथि शिक्षक बनने के लिए प्रशिक्षितों की घटती रुचि को देखते हुए विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। संवाद

कोट-
शिक्षकों के स्थानांतरण से दिक्कत आई है। अतिथि शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। अतिथि शिक्षकों की तैनाती से शिक्षकों की कमी दूर होने की उम्मीद है। - अशोक कुमार जुकरिया, सीईओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed