{"_id":"5ef5dacd8ebc3e42ec14a3fd","slug":"2500-population-of-simkhola-tankul-jipti-in-the-dark99","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमखोला, तांकुल, जिप्ति की बिजली चार दिन से गुल, ढाई हजार की आबादी का कोई नहीं सुधलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमखोला, तांकुल, जिप्ति की बिजली चार दिन से गुल, ढाई हजार की आबादी का कोई नहीं सुधलेवा
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत धारचूला के तीन ग्राम सभा के ग्रामीण चार दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। जिप्ति के रूप सिंह दानू ने कहा कि 22 जून से गांव में बिजली नहीं है। लाइनमैन को सूचना देने के बाद भी अभी तक आपूर्ति सुचारु नहीं की गई है। तांकुल निवासी नंदा बिष्ट और जीवन बिष्ट ने बताया कि तीन ग्राम सभाओं की बिजली चार दिन पूर्व गुल हो गई थी। तब से ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ही अन्य बिजली से संबंधित काम भी ठप पड़ा हुआ है। उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि अभी तक एक भी कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइन को देखने के लिए नहीं आया है। ग्रामीणों ने शीघ्र आपूर्ति बहाल नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है।
---::शीघ्र सुचारू होगी व्यवस्था: "ग्रामीणों के द्वारा बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी मिली है। लाइनमैन को शीघ्र ही विद्युत व्यवस्था को सुचारू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।" - पूरन चंद, जेई, बिजली विभाग धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन