{"_id":"661eaf3df894723aac0974ca","slug":"2445-officers-and-employees-will-be-deployed-to-conduct-lok-sabha-elections-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-112378-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए तैनात रहेंगे 2445 अधिकारी, कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए तैनात रहेंगे 2445 अधिकारी, कर्मचारी
Tue, 16 Apr 2024 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 16 Apr 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में सुरक्षा कर्मियों की ब्रिफिंग करते डीएम, एसपी। संवाद
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन में डीएम रीना जोशी और एसपी रेखा यादव ने पुलिस, होमगार्ड, एसएसबी और पीआरडी जवानों को ब्रिफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि ड्यूटी के दौरान मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिले की चार विधानसभा पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, डीडीहाट और धारचूला को 17 जोन, 119 सेक्टरों में बांटा गया है। इसमें दो सुपर जोनल सीओ परवेज अली और अविनाश वर्मा नियुक्त रहेंगे। चारों विधानसभाओं के 566 मतदान केंद्र और 611 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अर्द्धसैनिक बल, पीएसी, वन विभाग, होमगार्ड्स और पीआरडी के 2415 अधिकारी, कर्मचारी तैनात रहेंगे।
डीएम और एसपी ने चुनाव ड्यूटी में नियुक्त सभी से साफ-सुथरी वर्दी धारण करने और बिना किसी के दबाव में आए अनुशासित रहकर, धैर्यपूर्वक अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए। मतदान केंद्र के अंदर किसी भी मतदाता, एजेंट को मोबाइल फोन, कैमरा तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर नहीं जाने देने और सभी की चेकिंग कर प्रवेश की अनुमति देने के निर्देश दिए। मतदान स्थल से 200 मीटर की दूरी तक कोई भी वाहन पार्क नहीं करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मतदान परिसर के 100 मीटर की परिधि में धारा-144 लागू रहेगी। महिला और पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग लाइन बनाने को कहा। इस दौरान एडीएम डॉ. शिव कुमार बरनवाल, सीओ पिथौरागढ़ परवेज अली, सीओ 46 बटालियन पीएससी अविनाश वर्मा, 55 वीं वाहिनी ऐंचोली के सहायक सेनानायक गैना सिंह मराठा, सहायक सेनानायक अल्का यादव, जिला कमांडेंट होमगार्ड उत्तर प्रदेश दिनेश पांडेय, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एनसी जखमोला सहित कई अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।