{"_id":"5ccc841cbdec22078360754d","slug":"21556907036-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमलकोट सड़क में 10 दिन में कमियां दूर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमलकोट सड़क में 10 दिन में कमियां दूर करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। संयुक्त मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवार ने सिमलकोट के लोगों की शिकायत पर निर्माणाधीन कोठेरा-सिमलकोट सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण तमाम कमियां पाई गई हैं। कमियों को 10 दिन के भीतर दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
संयुक्त मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में सामने आया कि सड़क की कटिंग मानक के अनुसार नहीं की गई है। कई स्थानों में सड़क को मानक के अनुसार चौड़ा नहीं किया गया है। कई स्क्रबर मौके पर नहीं मिले। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई डिविजन के अधिकारियों और ठेकेदार को 10 दिन के भीतर कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि कमियां दूर नहीं की गई तो संबंधित को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। सिमलकोट के लोगों ने कोठेरा-सिमलकोट मोटर मार्ग की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। कहा था कि कार्यदायी संस्था सड़क निर्माण में अनियमितता कर रही है। इन हालात में सड़क का समुचित लाभ इलाके को नहीं मिल पाएगा।