{"_id":"5c27aa7cbdec222d51418a51","slug":"21546103420-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ में प्राध्यापकों के अधिकतर पद रिक्त चल रहे हैं। इससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। छात्रसंघ ने उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर रिक्त पदों पर प्राध्यापकों की तैनाती करने की मांग की है।
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश जोशी और छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पिथौरागढ़ महाविद्यालय में इस समय सात हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि विभिन्न विषयों में प्राध्यापकों के दो दर्जन से अधिक पद रिक्त हैं। छात्र नेताओं ने कहा कि महाविद्यालय से कई प्राध्यापकों का स्थानांतरण कर दिया गया, जबकि उनके स्थान पर दूसरे प्राध्यापक नहीं भेजे गए।
छात्र नेताओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए सेमेस्टर शुरू होने से पहले रिक्त पदों पर प्राध्यापकों की तैनाती करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में धीरज सार्की, किशोर कुमार, अंशू, अशोक, अभिषेक आदि शामिल थे।