{"_id":"5beb079bbdec2269b96c98ec","slug":"21542129563-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस में से एक व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस में से एक व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अनियमित खानपान और अनियमित दिनचर्या से मधुमेह लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। नगर के पांच अलग-अलग पैथोलॉजी लैबों में किए गए सर्वे के अनुसार पिथौरागढ़ जिलेे में जांच के लिए आने वाले 10 में से एक व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित है।
जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन नरेंद्र नगरकोटी ने कहा कि जिला अस्पताल में जोे लोग 40 साल से ऊपर जांच करा रहे हैं, प्रत्येक 10 लोगों में एक को मधुमेह निकल रहा है। परख पैथॉलजी लैब में पिछले तीन महीने में 205 मधुमेह के मरीजों की जांच हुई, जिसमें से 97 लोगों को मधुमेह निकला। उपासना पैथोलॉजी लैब में 180 में से 120 लोगों को मधुमेह निकला।
ओम साईनाथ पैथोलॉजी लैब में पिछले तीन महीनों में 1200 ने मधुमेह की जांच कराई, जिसमें से 300 को मधुमेह निकला। पंचकोटी पैथोलॉजी लैब में सौ लोगों ने जांच कराई, जिनमें से 20 में मधुमेह की पुष्टि हुई। भगवती पैथोलॉजी लैब में 2500 लोगों ने मधुमेह की जांच कराई, जिनमें से एक हजार लोग मधुमेह से पीड़ित पाए गए। इसी प्रकार जिले में औसतन सौ में से 35 लोगों में मधुमेह की बीमारी मिली।
विज्ञापन
खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। मधुमेह आनुवांशिक भी होता है। प्रत्येक व्यक्ति को रोज सुबह घूमना चाहिए। एक्सरसाइज जरूरी है। 15 मिनट रिस्ट वॉच करना चाहिए। -डॉ. एमसी रजवार, वरिष्ठ फिजीशियन, जिला अस्पताल पिथौरागढ़