{"_id":"5be07428bdec2269c2365da4","slug":"21541436456-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका जैविक कूड़े से बनाएगी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका जैविक कूड़े से बनाएगी खाद
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगरपालिका जैविक कूड़े से खाद बनाएगी। इस खाद की पैकेजिंग कर बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए पालिका की ओर से ऐंचोली में कंपोस्टर मशीन लगाई गई है। इसमें एक बार में पांच क्विंटल जैविक कूड़ा डालकर करीब 50 किलो खाद तैयार होती है। पालिका के नए बोर्ड के गठन के बाद जैविक खाद के रेट तय किए जाएंगे।
परिसीमन से पूर्व नगर में 15 बने वार्ड थे। अब वार्डों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। 15 वार्डों में 40 स्वच्छक समितियां बनाई गई हैं। नए बने पांच वार्डों में अभी समितियों का गठन नहीं किया गया है। पालिका का नया बोर्ड ही समितियों का गठन करेगा। नगर से प्रतिदिन 28 टन कूड़ा एकत्र होता है। इसमें से जैविक कूड़ा अलग किया जाएगा। जैविक कूड़े को एकत्र करने के लिए वार्डों में 100-150 कूड़ादान उपलब्ध कराए जाएंगे। सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि जैविक खाद बनाने के लिए 23 लाख रुपये की कंपोस्टर मशीन लगाई गई है। इसमें तैनात कर्मचारी अब मशीन चलाने में दक्ष नहीं है। उसे मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यदि पालिका प्रशासन की यह कवायद रंग लाती है तो जैविक कूड़े का समुचित निस्तारण तो होगा ही साथ ही जरूरतमंद लोगों को बाजार में जैविक खाद भी उपलब्ध हो जाएगी।