{"_id":"5bccbeddbdec226939027d8d","slug":"21540144861-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झापुलि सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झापुलि सड़क से मलबा हटाने का कार्य शुरू
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। आपदा के दौरान जुलाई से बंद पड़ी मदकोट-झापुलि सड़क से लोनिवि ने मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। लोनिवि की ओर से मलबे को सड़क से नीचे की ओर डाला जा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
हालांकि, लंबे समय से बंद पड़ी सड़क को खोलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन सड़क से नीचे जहां मलबा डाला जा रहा है, इसके निचले हिस्से पर देवीबगड़ गांव है। बारिश होने पर गांव को खतरा हो सकता है। एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम दानू ने कहा कि अभी सड़क ठीक से खुल नहीं पाई है।
मोड़ पर दो बार वाहन आगे-पीछे कर पास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोनिवि ने मनमाने ढंग से कार्य किया तो विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अवर अभियंता प्रकाश बुदियाल का कहना है कि सड़क ठीक करने के लिए जेसीबी लगाई गई है। सड़क से मलबा शीघ्र हटाकर यातायात सुचारु किया जाएगा।