{"_id":"5b71bdaf42c7927acb17d019","slug":"21534180783-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल महाकुंभ के साथ स्कूल खेल कराने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल महाकुंभ के साथ स्कूल खेल कराने का विरोध
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए ब्लाक खेल समन्वयकों और क्रीड़ा शिक्षकों की बैठक सीआरसी टकाना में आयोजित की गई। इस दौरान खेल महाकुंभ के साथ स्कूल खेल कराने का विरोध किया गया।
बैठक में ब्लाक समन्वयकों ने एक सुर में कहा कि शिक्षा विभाग के खेल एसजीएफआई (स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया) के वार्षिक कलेंडर की तर्ज पर पूर्व वर्षों की तरह ही की जाए। कहा कि इससे विद्यार्थियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ के साथ स्कूल खेल कराने से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के खिलाड़ी प्रतिभाग करने से वंचित रह जाएंगे। बैठक में शिक्षक-शिक्षिकाओं से आह्वान किया गया कि वो अपने-अपने विद्यालय के बच्चों को संकुल स्तर ही प्रतिभाग कराएं। बैठक की अध्यक्षता जिला खेल समन्वयक जितेंद्र वल्दिया और संचालन निर्मल किशोर भट्ट ने किया।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्लाक समन्वयक मूनाकोट चंद्रमोहन सिंह बिष्ट, विण देवेंद्र बिष्ट, मुनस्यारी चंदन लाल वर्मा, कनालीछीना उमेद सिंह दिगारी, गंगोलीहाट आनंद सिंह, त्रिभुवन उपाध्याय, मदन साही, दीपक उप्रेती, चंद्रशेखर शर्मा, रविंद्र पांडेय, हरीश पंत, मीना सौन, कैलाश पटियाल, भुवन जोशी, संजय भट्ट, पुष्कर खड़ायत मौजूद रहे।