{"_id":"5b69d9254f1c1b9f3e8b59e6","slug":"21533663525-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद होने से तीन पड़ावों में डंप पड़ा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद होने से तीन पड़ावों में डंप पड़ा सामान
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद होने से भारत-चीन व्यापार के लिए तकलाकोट जाने वाले व्यापारियों का लाखों का सामान पड़ावों में डंप हो गया है। कांग्रेस ने प्रशासन से यात्रा मार्ग शीघ्र खोलने की मांग की है।
दो जुलाई को आई आपदा से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके अलावा पुल भी बह गए थे। इससे भारत-चीन व्यापार के लिए चीनी मंडी तकलाकोट जाने वाले व्यापारियों का अधिकतर सामान नजंग, लखनपुर, मालपा में डंप पड़ा है। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, कांग्रेस ने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि डेढ़ माह बाद भी क्षेत्र की कोई सुध नहीं ली जा रही है।
हेली सेवा के भरोसे सात गांवों को छोड़ा हुआ है। कार्यकर्ताओं ने मार्ग शीघ्र नहीं खोलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगले माह से व्यास घाटी में पूजा होती है। इसे देखते हुए हेली सेवा बढ़ाने की मांग भी की है। ज्ञापन भेजने वालों में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डूंगर दानू, कैलाश रावत, नृप गर्ब्याल, रामू रौंकाया, लक्ष्मी रायपा, मोंटी देवी, भागेश्वरी देवी, अंजू रौंकली आदि शामिल थे।