{"_id":"5b6348304f1c1bac7d8b6069","slug":"21533233200-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क दो घंटे बंद रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क दो घंटे बंद रही
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुनस्यारी/नाचनी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क पर बृहस्पतिवार को दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। इसके अलावा थल-मुनस्यारी सड़क पर रातीगाड़ के पास लगातार मलबा गिर रहा है।
सुबह लगभग 10 बजे भूस्खलन से भारी मात्रा में मलबा जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग पर घिंगरानी में आ गिरा। बीआरओ ने बुल्डोजर लगाकर मलबे को साफ कराया। करीब 12 बजे यातायात बहाल हुआ। सड़क बंद रहने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग पैदल ही गंतव्य के लिए चल दिए। धापा बैंड में भी मलबा गिरने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। थल-मुनस्यारी मार्ग पर भी यातायात सुगम नहीं है। नाचनी के पास रातीगाड़ में पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है। रातीगाड़ में करीब 300 मीटर पहाड़ी दरकी है। पहाड़ी पर दरारें पड़ गई हैं। पहाड़ी कट-कट कर रामगंगा में समा रही है। बृहस्पतिवार को भी मलबा गिरने से कई बार सड़क बंद रही। रातीगाड़ में लोनिवि ने सड़क खोलने के लिए डोजर रखा है। ब्यूरो