{"_id":"5a6dfe7c4f1c1ba3268b6f7a","slug":"21517158012-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों बच्चों ने पी पोलियो की खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों बच्चों ने पी पोलियो की खुराक
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिले के 632 पोलियो बूथों में हजारों बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाई गई। जिले में कुल 55049 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई जानी थी। जो बच्चे छूट गए हैं, उन्हें सोमवार को घर-घर जाकर पोलियो ड्राप पिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा गुंज्याल ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 614, नगरी क्षेत्र में 18 बूथ बनाए थे। उन्होंने बताया कि बर्फीले क्षेत्र नामिक, बोना, कुटी, गर्ब्यांग, गुंजी, सिमखोला, सोसा, सीपू, गो, नागलिंग में भी बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई। जिले में 13 सचल बूथों से पोलियो की ड्राप पिलाने का काम किया गया।
अस्कोट। अस्कोट में डॉ. आरपी कन्याल के नेतृत्व में पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। अस्कोट, बैड़ा, नारायणनगर, पानागढ़ क्षेत्र में करीब 700 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
डीडीहाट। ब्लॉक प्रमुख जयंती देवी ने पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी सीबीएस गौतम ने बताया विकासखंड के 76 बूथों में 3000 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य है।