फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ जिले में ठंड का असर बरकरार

पिथौरागढ़ जिले में ठंड का असर बरकरार

Wed, 10 Jan 2018 10:38 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले में ठंड का असर बरकरार
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। जिले में कड़ाके की ठंड का असर बना हुआ है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार हुआ और यह 2.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अलबत्ता अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मुनस्यारी के तापमान में भी बुधवार को थोड़ा सुधार आया। वहां पर न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, जिले में कड़ाके की ठंड का असर जारी है। रात के समय पाला गिरने से सुबह काफी देर तक तापमान सामान्य नहीं हो पाता। घाटी वाले इलाकों में भी ठंड का प्रकोप जारी है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार जमीन और वातावरण में नमी का स्तर कम होने के कारण ठंड से फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है। इसी कारण पाला ज्यादा मात्रा में गिर रहा है। नमी का स्तर बढ़ने तक यही स्थिति बनी रहेगी। इस बीच जिले के सभी इलाकों में ठंड से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है। बाजारों में शाम होते ही सुनसानी छा रही है। दिन में मौसम साफ रहने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्के बादल दिखे पर बारिश की संभावना नहीं
पिथौरागढ़। जिले में बुधवार को हल्के और मध्यम स्तर के बादल छाने लगे, लेकिन मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। दो-तीन दिन के बाद बादलों की सघनता बढ़ने लगेगी। अभी कोई सिस्टम सक्रिय न होने के कारण बारिश की संभावना नहीं बन पा रही है।


उच्च हिमालयी क्षेत्र में हाईअलर्ट जारी
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आईटीबीपी और एसएसबी ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित अग्रिम चौकियों में तैनात अपने जवानों के लिए हाईअलर्ट जारी किया है। इन चौकियों में तापमान में भारी गिरावट आ गई है। जवानों से कहा गया है कि गश्त करते समय सावधानी बरतें। आईटीबीपी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने कहा कि अग्रिम चौकियों से लगातार संपर्क बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed