{"_id":"5a1af1614f1c1bc8678bdfe9","slug":"21511715169-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि कालोनी में कूड़ा डालने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि कालोनी में कूड़ा डालने से लोग परेशान
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जाजरदेवल में महर्षि कॉलोनी से लगे नाले में डाले जा रहे कूड़े से आसपास रह रहे लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों द्वारा खुले में जैविक, अजैविक कूड़ा डाला जा रहा है, जिससे लोगों को कई तरह की बीमारियों का खतरा बना है।
क्षेत्र के महर्षि कॉलोनी के पास इलाके के लोगों द्वारा बेतरतीब ढंग से जैविक, अजैविक कूड़ा डाला जा रहा है। क्षेत्र के बीचोंबीच लगे कूड़े के ढेर की दुर्गंध से आसपास के लोग बेहद परेशान हैं। हालांकि, उन्होंने कई बार खुले में कूड़ा डालने का विरोध भी किया, बावजूद इसके बेतरतीब ढंग से नाले में कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है।
आसपास के लोग लंबे समय से क्षेत्र में कूड़ादान बनवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। वहीं ग्राम सभा सुजई के प्रधान हरीश राम ने क्षेत्र के लोगों से घरों में कूड़ेदान रखकर जैविक और अजैविक कूड़े का निस्तारण अलग-अलग करने की अपील की है।