फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आपदा के समय टीमों के बीच समन्वय जरूरी:मारवा

आपदा के समय टीमों के बीच समन्वय जरूरी:मारवा

Tue, 24 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
आपदा के समय टीमों के बीच समन्वय जरूरी:मारवा
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीडीए) के सदस्य ले. जनरल एनसी मारवा ने कहा कि आपदा के समय राहत और बचाव के काम में लगने वाली टीमों के बीच समन्वय होना जरूरी है।
विज्ञापन


यहां जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में ले. जनरल मारवा ने जिले में पिछले दिनों आई आपदा के बाद चलाए गए राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मारवा को बताया कि जिले में इस साल बरम, मदरमा, मांगती, मालपा में आपदा आई थी। आपदा के तुरंत बाद राहत, खोज और बचाव का काम तेजी से किया गया। डीएम ने पिछले 20 वर्षों में जिले में आई आपदा की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


ले. जनरल मारवा ने बताया कि 2013 की बड़ी आपदा के बाद एनडीडीए का गठन हुआ। आपदा के समय इस प्राधिकरण ने बेहतरीन काम किया है। उन्होंने आपदा से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार जारी रखने, आपदा के समय जो अनुभव प्राप्त हुए उनकी जानकारी एनडीडीए को उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। इसके अलावा विद्यालय स्तर पर आपदा प्रबंधन कमेटी बनाने, विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाने की बात भी कही। ले. जनरल मारवा ने बताया कि आपदा प्रभावित इलाकों में डाप्लर रडार लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले को सैन्य बाहुल्य बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां के पूर्व सैनिकों को भी आपदा का प्रशिक्षण दिया जाए। सड़क निर्माण का काम करने वाले विभागों को ले. जनरल मारवा ने सख्त हिदायत दी कि सड़क कटिंग के समय विस्फोटकों का कम से कम प्रयोग करें। विस्फोटों से भूकटाव का खतरा बढ़ जाता है। बैठक में सीडीओ वंदना, आईटीबीपी, एसएसबी, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed