फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मोहे राजनीति नहीं भाए...

मोहे राजनीति नहीं भाए...

Sat, 21 Oct 2017 10:11 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
मोहे राजनीति नहीं भाए...
अस्कोट की रामलीला में राजा दशरथ द्वारा राम जी को 14 वर्ष का वनवास देने के बाद राम, लक्ष्मण और सीता के साथ वन गमन कर गए। इससे पहले भगवान राम का राजा दशरथ, माता कौशल्या, सीता और लक्ष्मण के साथ मार्मिक संवाद होता है।
विज्ञापन


भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास देने की सूचना पर शेषावतार लक्ष्मण बेहद क्रोधित हो उठते हैं। भगवान राम से कहते हैं-सुनो भ्राता पिता हैं वृद्ध भारी, उन्होंने लाज अपने सिर से टारी। भगवान राम लक्ष्मण को समझाते हुए भरत के साथ अयोध्या का राजपाट चलाने को कहते हैं। लक्ष्मण कहते हैं-मोहे राजनीति नहीं भाए, भ्राता क्या मुझको समझाए, राजकाज की सार न जानू, भ्राता कहूं मैं चित्त लगाए।
विज्ञापन


सीता और लक्ष्मण वन जाने की जिद करते हैं। भगवान राम दोनों को साथ ले जाने की बात मान लेते हैं। इसके पश्चात मंत्री सुमंत के साथ राम, सीता और लक्ष्मण वन गमन कर जाते हैं। राम का अभिनय गौरव पाल, लक्ष्मण अनुराग कुंवर, सीता दीपक बसेड़ा, दशरथ गोविंद रावत, कैकेई विकास बम, कौशल्या का अभिनय चंचल भंडारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुख्य अतिथि अस्कोट के मूल निवासी इंडियन नेवी के पूर्व कमांडर नारायण सिंह धामी ने दीप जलाकर रामलीला की शुरुआत कराई। धामी ने 1967 से 1973 तक अस्कोट की रामलीला में राम, लक्ष्मण के साथ ही कई पात्रों का अभिनय किया है। इन दिनों वह दिल्ली से पूरे परिवार के साथ रामलीला मंचन देखने के लिए आए हैं। धामी ने अस्कोट की ऐतिहासिक रामलीला पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed