फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बलतिर की पेयजल योजना ध्वस्त, सप्लाई बाधित

बलतिर की पेयजल योजना ध्वस्त, सप्लाई बाधित

Wed, 23 Aug 2017 11:40 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
बलतिर की पेयजल योजना ध्वस्त, सप्लाई बाधित
चंपावत कलक्ट्रेट में समर्थकों के साथ प्रदर्शन करते जिला पंचायत सदस्य भट्ट। - फोटो : अमर उजाला
थल (पिथौरागढ़)। भारी बारिश के दौरान भेलियागाड़-बलतिर पेयजल योजना ध्वस्त हो गई है। जुलाई में भी पेयजल योजना को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा था, लेकिन उस समय योजना की मरम्मत नहीं की गई। गांव के लोगों ने किसी तरह योजना की खुद ही मरम्मत कर पानी को चला रखा था, लेकिन यह योजना अब पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन


स्वैप योजना के तहत यह पेयजल योजना 2010 में बनकर तैयार हुई थी। करीब तीन किलोमीटर लंबी इस पेयजल योजना से जलैथ, बलतिर, थालगाड़ा, ढुंगखानी गांवों के करीब दो हजार लोगों को पानी मिल रहा था। ग्राम प्रधान महिपाल सिंह भैंसोड़ा ने बताया कि पेयजल योजना ध्वस्त होने की जानकारी कई बार जल निगम और आपदा नियंत्रण कक्ष को दे दी गई है, लेकिन अब तक सुधार के कदम नहीं उठाए गए हैं। सरकारी विभागों के रवैये से लोगों में भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि पेयजल योजना की मरम्मत न होने से लोगों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोग गंदे स्रोतों का पानी पीने को मजबूर हैं। इससे किसी भी समय गंभीर बीमारी फैल सकती है। इधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता बीके कौशिक का कहना है कि स्वैप के तहत बनने वाली पेयजल योजनाओं को ग्राम पंचायत के अधीन कर दिया जाता है। गांव के लोगों को ही योजना की देखरेख करनी होती है। यदि योजना क्षतिग्रस्त होने के संबंध में राजस्व पुलिस की रिपोर्ट मिल जाए तो मरम्मत के लिए धन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed