{"_id":"6a3d66b8f7ea0a48b90372e3","slug":"21-year-old-man-arrested-with-smack-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-140864-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: स्मैक के साथ 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: स्मैक के साथ 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार
Thu, 25 Jun 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम 253 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल में स्मैक बेचने जा रहा था।
गिरफ्तार युवक की पहचान मीना बाजार बनबसा निवासी तस्लीम मंसूरी (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बिचई तिराहा के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा। पुलिस ने कोतवाली टनकपुर में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पूछताछ में मंसूरी ने बताया कि वह नानकमत्ता निवासी हैरी सिंह से स्मैक लाकर टनकपुर में बेचता था। पुलिस अब हैरी सिंह की तलाश कर रही है और नशा तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है।
-- -- -- -- -- --
मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत जिले को नशामुक्त बनाने के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। - रेखा यादव, एसपी, चंपावत