{"_id":"5be07432bdec226939028a46","slug":"201541436466-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की सड़कों में दिन भर लगता रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की सड़कों में दिन भर लगता रहा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बुधवार को शहर की सड़कों पर दिन भर जाम की समस्या पैदा हुई। लंबा जाम लगने से लोग परेशान रहे। देर शाम तक भी जाम के कारण कई सड़कों में वाहन घंटों तक रेंगते नजर आए।
बारात का सीजन शुरू होते ही नगर में जाम लगना शुरू हो गया है। बुधवार को नगर के अपटैक तिराहे से जीआईसी मोटर मार्ग में जाम लगा। लगभग एक घंटे के जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। सिल्थाम से लेकर पंडा तक भी यही हालात रहे। रई और सिल्थाम तक एक घंटे जाम रहा। जाम में धारचूला जाने वाली बसें भी फंसी रहीं। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण टनकपुर रूट में भी वाहनों के पहिए घंटों तक थमे रहे।
हनुमान मंदिर से एंचोली पुल तक बार-बार जाम लगने की समस्या पैदा हुई। जाम खोलने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। तेजी से बढ़ रही वाहनों की संख्या और पार्किंग स्थल नहीं होने से जाम की समस्या बढ़ रही है। पार्किंग सुविधा नहीं होने से लोग अपने वाहनों को सड़कों के किनारे ही पार्क कर रहे हैं। ट्रक या अन्य बड़े वाहनों के प्रवेश करते ही जाम की समस्या पैदा हो जाती है। हालात यह हैं कि जाम के कारण राहगीरों को पैदल चलने के लिए भी स्थान नहीं मिलता है।