{"_id":"5a5648784f1c1b3e198b6034","slug":"201515604088-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार पर बरसे गुरिल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार पर बरसे गुरिल्ला
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एसएसबी के प्रशिक्षित गुरिल्लाओं ने बुधवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा गया कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद गुरिल्लाओं में अपने भविष्य को लेकर जो उम्मीदें थीं, उनको सरकार ने चकनाचूर कर दिया है। कहा कि गुरिल्लाओं को समायोजित करने के पिछले वादों को पूरा किया जाए।
गुरिल्ला संगठन के अध्यक्ष दीपक भट्ट के नेतृत्व में देवसिंह मैदान में एकत्रित गुरिल्लाओं ने कहा कि सरकार ने उन्हें पर्यावरण बटालियन, एसडीआरएफ, होमगार्ड, लोनिवि में समायोजित करने की बात कही थी, लेकिन अब तक इस मामले में कोई बात नहीं की जा रही है। गुरिल्लाओं ने जानना चाहा कि दो वर्ष पहले गुरिल्लाओं का सत्यापन कराने के पीछे मकसद क्या था और उसके बाद किसी प्रकार की कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
पिछले 12 वर्ष से आंदोलित गुरिल्लाओं की एक भी मांग अब तक पूरी नहीं हो पाई है। प्रदर्शन में नंद किशोर जोशी, मोहन राम, भूपेंद्र बोहरा, चंद्रशेखर कसनियाल, शेर राम, डूंगर सिंह, पूरन चंद, नर राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
गुरिल्लाओं ने दूसरा संगठन बनाया
एसएसबी के गुरिल्लाओं ने दूसरा संगठन भी बना दिया है। इसके अध्यक्ष सुरेंद्र राम चुने गए हैं। सुरेंद्र राम का कहना है कि संगठन की पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। अब नई कार्यकारिणी ही काम करेगी। नए संगठन के लिए भुवन सिंह बोहरा को महामंत्री, संजय धामी को कोषाध्यक्ष, शमशेर गोबाड़ी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।