{"_id":"5a5648724f1c1b1f168b8094","slug":"201515604082-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का काम शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क का काम शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। इस विकासखंड के अंतर्गत चौबाटी से बरम बचकुड़ी तक सड़क निर्माण का काम बुधवार से शुरू हो गया है। क्षेत्र के लोग 12 साल से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। वहीं, सड़क का काम शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चौबाटी से बरम बचकुड़ी तक 9 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। चौबाटी में ब्लॉक प्रमुख जयंती देवी और नगर पालिका अध्यक्ष कवींद्र शाही ने इस सड़क निर्माण के काम का उद्घाटन किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि 5.53 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क को स्वीकृति दिलाने में क्षेत्रीय विधायक विशन सिंह चुफाल ने काफी प्रयास किया और यह सड़क ग्राम सभा नायल, बड़ेत, फतोड़ी और बरम बचकुड़ी सहित 12 गांवों की आबादी को यातायात की सुविधा देगी।
देउपा कंस्ट्रक्शन कंपनी के नरेंद्र देउपा ने बताया कि सड़क को बनाने के लिए 2 मशीनें लगाई गई हैं। कठोर चट्टानों को समय पर काटा जाएगा। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता केके जोशी ने कहा कि सड़क निर्माण समय पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान दिया जाएगा।