{"_id":"5a4fb3ef4f1c1bbf2d8b4e61","slug":"201515172847-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे तक फिर ठप रही बीएसएनएल सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे तक फिर ठप रही बीएसएनएल सेवा
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान केबल कटने से बीएसएनएल की सेवा शुक्रवार को सुबह 11 से अपरान्ह तीन बजे तक ठप रही। बारहमासी सड़क के निर्माण के दौरान अब नई समस्या पैदा होने लगी है। पिछले तीन दिन से केबल लगातार कटने के कारण संचार सेवा में व्यवधान आ रहा है। बीएसएनएल की सेवा ठप होने से बैंकिंग और सरकारी दफ्तरों का कामकाज प्रभावित रहा।
घाट से आगे बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान मलबा गिरने और मलबा साफ करते समय केबल कट रही है। केबल कटने के बाद जिला मुख्यालय से तकनीशियनों की टीम को मौके पर भेजा गया। इसे जोड़ने में तीन घंटे लग गए। कभी-कभी शाम के समय भी संचार सेवा ठप हो रही है। बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदारों और निर्माण के काम में लगे लोगों से सावधानी बरतने को कहा गया है।
रोज केबल कटने से बीएसएनएल को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बीएसएनएल के क्षेत्रीय अभियंता एसएन रावत ने बताया कि इन दिनों संचार सेवा में कब खराबी आ जाए कहा नहीं जा सकता। फिर भी विभाग लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए शीघ्र कदम उठा रहा है।