फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   असम राइफल के वारंट अफसर की सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि

असम राइफल के वारंट अफसर की सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि

Fri, 08 Dec 2017 10:46 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
असम राइफल के वारंट अफसर की सैन्य सम्मान से अंत्येष्टि
थल (पिथौरागढ़)। असम राइफल के वारंट अफसर अर्जुन प्रसाद (53) का शुक्रवार को रामगंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बुंगाछीना के पास तायल गांव निवासी वारंट अफसर इस समय नगालैंड के तीनसांग पोस्ट पर तैनात थे। शुक्रवार सुबह पहले उनका पार्थिव शरीर तायल गांव ले जाया गया। बाद में रामगंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। तीन कुमाऊं राइफल्स के सूबेदार भूपाल सिंह के नेतृत्व में आए जवानों ने पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन


पार्थिव शरीर को यहां लेकर पहुंचे असम राइफल्स के सूबेदार सीएम कोठारी और राइफलमैन वीरेंद्र सिंह ने बताया कि छह दिसंबर को सुबह सात बजे परेड करने के बाद जैसे ही अर्जुन प्रसाद कमरे में पहुंचे तो उनको दिल का दौरा पड़ गया। उनको यूनिट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पार्थिव शरीर को नगालैंड से दिल्ली तक विमान से लाया गया। वहां से सड़क से शुक्रवार सुबह पार्थिव शरीर यहां पहुंचाया गया। वारंट अफसर अर्जुन प्रसाद के घर पर पत्नी गीता देवी, बेटा राहुल कुमार और विजय कुमार हैं।
विज्ञापन


बड़ी बेटी प्रिया की तीन साल पहले शादी हो गई थी। अर्जुन प्रसाद के दोनों बेटों और छोटे भाई मोहन प्रसाद ने मुखाग्नि दी। गांव के लोगों ने बताया कि अर्जुन काफी मिलनसार स्वभाव के थे। वह जब भी छुट्टी पर घर आते थे तो सामाजिक कामों में हिस्सा लेते थे। उनके आकस्मिक निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। गांव के कई लोग अंत्येष्टि के समय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed