फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   निबंध में पूनम, चित्रकला में बबीता ने बाजी मारी

निबंध में पूनम, चित्रकला में बबीता ने बाजी मारी

Sun, 19 Nov 2017 10:35 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
निबंध में पूनम, चित्रकला में बबीता ने बाजी मारी
अस्कोट (पिथौरागढ़)। ब्लॉक संसाधन केंद्र सूनाकोट में सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। निबंध में पूनम और चित्रकला में बबीता ने बाजी मारी।
विज्ञापन


सीआरसी केंद्र परिसर में सीआरसी समन्वयक गोविंद भंडारी के नेतृत्व एवं वरिष्ठ शिक्षक कौस्तुभानंद पांडे की अध्यक्षता में हुई निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पूनम पहले, बबीता ऐरी दूसरे, दीपांशी आर्या तीसरे स्थान पर रहीं। प्राथमिक वर्ग में तरुण सामंत ने पहला, जतिन कन्याल ने दूसरा, भगवती ने तीसरा, चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में बबीता, पूनम, कपिल जोशी, प्राथमिक वर्ग में दीपा, रोहित, दिव्या, वाद-विवाद प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में तरुण, भावेश, आशीन, जूनियर वर्ग में कपिल, पूनम, सुमन, वाद-विवाद विपक्ष प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में तनूजा, जूनियर वर्ग में पीयूष पांडेय ने बाजी मारी।
विज्ञापन


सामूहिक नाटक प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जीआईसी गर्खा, प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय चैसान अव्वल रहे। लोक गीत, लोक नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जीआईसी गर्खा, प्राथमिक वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भागीचौरा, चौसाल विजेता रहे। नवाचार प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय भागीचौरा के बच्चों ने बाजी मारी। विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र दिए गए। जीवन कन्याल, कुंदन कन्याल, भुवन उपाध्याय, जुगल किशोर वर्मा, भावना ओझा, भूपेंद्र जेठी, कमला ऐरी, कविता खोलिया आदि ने आयोजन में सहयोग दिया। प्रतियोगिता में सीआरसी के सभी विद्यालयों के 146 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed