फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सेना के बैंड और डॉग शो ने लोगों का मन मोहा

सेना के बैंड और डॉग शो ने लोगों का मन मोहा

Sun, 22 Oct 2017 10:32 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
सेना के बैंड और डॉग शो ने लोगों का मन मोहा
पिथौरागढ़। तीन कुमाऊं रेजीमेंट के शताब्दी समारोह के अवसर पर सेना ने देव सिंह मैदान में बैंड शो और डॉग शो के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। कई बटालियनों के बैंड ने कई धुनों की प्रस्तुति दी। लोक गायक फौजी ललित मोहन जोशी के गीतों पर दर्शक झूम उठे। यह कार्यक्रम आम जनता को समर्पित था।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने तीन कुमाऊं राइफल्स के 100 साल पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि कुमाऊं रेजीमेंट का गौरवशाली इतिहास रहा है। इन 100 वर्षों में सेना देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में कामयाब रही है। कुमाऊं रेजीमेंट के वीर सपूतों ने देश की सुरक्षा में अभूतपूर्व योगदान दिया है। सेना आने वाले समय में अपने गौरवशाली इतिहास को कायम रखते हुए और बेहतर उपलब्धि हासिल करेगी। इस दौरान मंत्री ने देश के लिए शहादत देने वाले वीर सपूतों को याद किया। उन्होंने तीन कुमाऊं राइफल्स के जवानों, अधिकारियों को शताब्दी वर्ष की शुभकामना दी।
विज्ञापन


सेना के 25 बैंड और डॉग शो की प्रस्तुति को खूब सराहना मिली। असम रेजीमेंटल केंद्र के जवानों ने नार्थ, ईस्ट, वारियर्स शो में साहसिक करतब दिखाए। फौजी ललित मोहन जोशी ने -पहाड़ छुटि ग्यो, परदेश जाना ले, टक टकाटक कमला बाटुली लगाए, परदेश मुलुक बै घर बुलाए, आदि गीतों से समारोह की शोभा और बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिलाधिकारी सी रविशंकर, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, तीन कुमाऊं राइफल्स के सूबेदार मेजर हरीश चंद्रा, सूबेदार जमन सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, पवन जोशी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed