फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कब समाप्त होगी नेपाल की संचार सेवाओं पर निर्भरता

कब समाप्त होगी नेपाल की संचार सेवाओं पर निर्भरता

Wed, 04 Oct 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
कब समाप्त होगी नेपाल की संचार सेवाओं पर निर्भरता
पिथौरागढ़। महाकाली के किनारे बसे कई गांवों के लोग नेपाल की संचार कंपनियों पर ही निर्भर हैं। इस इलाके में लगा भारत संचार निगम लिमिटेड का टावर कतई काम नहीं करता। यदि नेपाल की संचार कंपनियों के सिगनल मिलने बंद हो जाएं तो इस इलाके के लोग संचार की दृष्टि से अलग-थलग पड़ जाएंगे। देश में डिजिटल इंडिया की बात हो रही है, लेकिन एक बहुत बड़े इलाके का संचार सेवाओं से वंचित होने के बाद भी किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य गोदावरी देवी ने नेपाल सीमा से सटे धुर्चू, सौरलेख, धौलकांडा, बंदा, गौंछ, अखुली, पुगौर, रौछड़ा, नैनीपातल, मड़मानले, खूना, पनखोली, दौली, चिराली, गलात, दोबांस, कुनकटिया, बारमो, मुडावे, बथोली, पंतरा, असुरदेव, लौन्या, कटियानी गांवों का भ्रमण करने के बाद बताया कि इन गांवों में किसी भी भारतीय संचार कंपनी का नेटवर्क नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने संचार की समस्या की जानकारी पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी को दी है। कहा कि इन गांवों के लोग नेपाल की संचार कंपनियों पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सबसे बड़ी समस्या रसोईगैस की बुकिंग और 108 सेवा की मदद लेने में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल सीमा पर टावर लगेंगे
सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा का कहना है कि नेपाल सीमा से सटे इलाके में बीएसएनएल के मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। जो टावर पहले से लगे हैं, उनको शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जिले में संचार से वंचित इलाकों में जल्द ही सुविधा दी जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed