{"_id":"5cb75eccbdec22143b6f23ff","slug":"191555521228-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियांशी और हिमानी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियांशी और हिमानी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर की दो छात्राओं का ताइक्वांडो के इंटर साई कप प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों छात्राएं दो से पांच मई तक इंदिरा गांधी स्टेडियम दिल्ली आयोजित में प्रतियोगिता में खेलेंगी।
बीते दिनों दिल्ली में ही कोरियन कल्चर की ओर से आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिमानी कार्की ने 29 किलो भार वर्ग और 33 किलो भार वर्ग में प्रियांशी बिष्ट ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने 9 से 16 अप्रैल तक नैनीताल पार्वती विहार विद्यालय राष्ट्रीय कैंप में प्रतिभाग कर प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की। कैंप में 110 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें 19 खिलाड़ियों का चयन हुआ। डीडीहाट पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल, मुख्य प्रशिक्षक हरीश बिष्ट, धरम बिष्ट, कमलेश मखौलिया, लवि कफलिया, बलवंत बोरा, हरेंद्र चुफाल, किशोर साह, विक्रम बिष्ट, चंद्र बहादुर कन्याल, दान सिंह आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।