फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में धधकी आग

मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में धधकी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में धधकी आग

विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र के पंचाचूली, नागनी धूरा, कुलथम, रालम और धरती धार आदि स्थानों पर शिकारियों की लगाई आग से हिमालय की चोटियां काले धुएं से ढंक गई हैं। वन विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जाने से लोगों में आक्रोश है।

जंगली जानवरों के शिकार के लिए शिकारी हर वर्ष उच्च हिमालयी क्षेत्रों की तलहटी में आग लगा देते हैं। पिछले 2 दिन से इन क्षेत्रों में लगातार आग लगाए जाने से पहाड़ियों पर काला धुआं पसर गया है। वन विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जाने से आग अब भी धधक रही है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले कस्तूरा, घुरड़, हिरन, स्नो लेपर्ड, भालू आदि जानवर अत्यधिक ठंड की वजह से इन दिनों निचले इलाकों में आ जाते हैं।
विज्ञापन


मल्ला जोहार विकास समिति के लोक बहादुर सिंह का कहना है पंचाचूली में पिछले कई दिनों से अलग-अलग स्थानों पर आग लगाई गई है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि खानापूर्ति के लिए बैठकें की जाती हैं। उन्होंने शीघ्र आग पर काबू पाने और उच्च हिमालयी क्षेत्र में वन्य जीवों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed