{"_id":"5bf1acedbdec22699e087efb","slug":"191542565101-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी पर्व मनाने उत्साह से निकले मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी पर्व मनाने उत्साह से निकले मतदाता
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। निकाय चुनाव में मतदाताओं ने खासा उत्साह दिखाया। सुबह से ही मतदान स्थलों पर लोगों की भीड़ लग गई थी। महिलाओं में कुछ अधिक ही उत्साह दिखाई दिया। अधिक उम्र के लोग भी परिजनों के सहारे मतदान स्थल तक पहुंचे।
पिथौरागढ़, धारचूला, डीडीहाट नगरपालिका क्षेत्र, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग नगर पंचायत क्षेत्र में मतदाताओं ने सुबह से ही मतदान केंद्रों का रुख कर लिया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष मतदान केंद्रों के लिए निकलने लगे। देखते ही देखते मतदान केंद्रों में भीड़ लग गई। युवा, अधेड़ लोग तो वोट देने के लिए घरों से निकले ही, बुजुर्गों ने भी मतदान के प्रति उत्साह दिखाया।
वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने परिजनों के साथ नगरपालिका स्थित बूथ पर मतदान किया। पिथौरागढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी जगत सिंह खाती, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह रावत, निर्दलीय शमशेर महर, बसपा प्रत्याशी केशव राम कार्की, निर्दलीय चंद्रशेखर सामंत, अजय महर, मनोज कुमार जोशी, सहदेव ने अपने-अपने केंद्रों पर मताधिकार किया।
विज्ञापन
तीन पीढ़ी एक साथ निकली वोट देने
धारचूला। पंचायतघर वार्ड निवासी रदिमा रौतेला (80) अपनी पुत्री देवकी देवी और नातिन आभा फकलियाल के साथ मतदान करने पहुंचीं। चेष्ठा फकलियाल अपनी परनानी रदिमा रौतेला को पीठ पर लादकर मतदान केंद्र तक लाई। बुजुर्ग रदिमा देवी में मतदान को लेकर इतना उत्साह था कि वह और लोगों को मतदान अवश्य करने की अपील करने लगीं।