{"_id":"5aeb456e4f1c1b84098b8099","slug":"191525368174-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए छह खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए छह खिलाड़ियों का चयन
Updated Thu, 03 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। ब्रेकिंग मार्शल आर्ट्स अकादमी के छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों ने ऋषिकेश में 28 अप्रैल से एक मई तक हुई राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग (कराटे का एक प्रकार) प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त किया। इसी आधार पर इनका चयन हुआ।
अकादमी के प्रबंधक नीरज उपाध्याय ने बताया कि प्रतियोगिता में अकादमी के 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। रितिक वर्मा, प्रांजल मेहता, गौरव राणा, गौरव परिहार, मिलन चंद ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। ऋषि मेहता ने रजत पदक प्राप्त किया। यह सभी खिलाड़ी 24 से 28 मई तक नासिक में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
खिलाड़ियों के चयन पर ग्रेपलिंग फेडरेशन के अध्यक्ष ललित पंत, महासचिव विश्वनाथ राजपूत, चंद्रमोहन तिवारी, आनंद चुफाल, दीपांशु जोशी, शंकर बिष्ट, शोभा जोशी ने खुशी जताई है।