{"_id":"5aaaa72c4f1c1bae758b58c0","slug":"191521133356-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने जुलूस निकाला
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। किसान संगठन ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में जुलूस निकालकर कृषि और फसली ऋण माफ करने की मांग की। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। किसानों ने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
किसान संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष जोशी, संरक्षक शंकर राम कोहली के नेतृत्व में रामलीला मैदान सदर से सिमलगैर होते हुए गांधीचौक तक रैली निकाली। गांधीचौैक में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों के ऋण माफ करने का वादा कर वोट लिए थे, लेकिन भाजपा के सत्ता में आते ही किसानों को ऋण जमा करने के लिए नोटिस आने लगे।
सभा को महेश कोठारी, ज्ञानी राम, बीडी कोहली, जगदीश विश्वकर्मा, दीवानी राम, जगदीश प्रसाद, मनी राम, चनी राम आदि ने संबोधित किया।