{"_id":"5a80792f4f1c1b5e6e8b4a7d","slug":"191518369071-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य को साहित्य सृजन श्री सम्मान से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य को साहित्य सृजन श्री सम्मान से नवाजा
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। स्वामी कच्चाहारी जीवजंतु रक्षा समिति ने कवि, व्यंगकार ललित शौर्य को साहित्य सृजन श्री सम्मान से नवाजा है। ललित का नाम यूनियन पीडिया (विश्व शब्दकोष) में आने पर संस्था ने यह सम्मान दिया। यूनियन पीडिया ने बीते दिनों ललित को युवा व्यंगकार के रूप में परिभाषित किया था।
सम्मान समारोह में डॉ. गुरुकुलानंद सरस्वती कच्चाहारी ने कहा कि ललित ने सीमांत का गौरव बढ़ाया है। विश्व शब्दकोष में शामिल होना ललित की विशेष योग्यता का दर्शाता है। डॉ. परमानंद चौबे ने कहा कि ललित शौर्य श्रेष्ठ साहित्य की रचना कर रहे हैं। शौर्य लोकजीवन के साहित्यकार हैं। डॉ. तारा सिंह ने कहा कि शौर्य लंबे समय से साहित्य सेवा से जुड़े हैं। वेब दुनिया में उनकी रचनाओं की धूम है। उसी का प्रतिफल है कि विश्व शब्दकोष ने ललित को परिभाषित किया है। कार्यक्रम में कवयित्री लक्ष्मी आर्या, सोनम पांडेय, हरीश चंद्र, संदीप सिंह मेहर, सावित्री देवी, मनोज सिरोला, प्रह्लाद कन्याल आदि मौजूद थे।