{"_id":"5a5797f54f1c1bf2188b4633","slug":"191515689973-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने शराब ले जा रहा वाहन पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने शराब ले जा रहा वाहन पकड़ा
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी की 11वीं वाहिनी के गश्ती दल ने धारचूला में रौंगती नाले के पास शराब लेकर जा रहे एक वाहन को पकड़ा है। वाहन से 132 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी को धारचूला पुलिस के हवाले किया गया है।
एसएसबी के सहायक सेनानी डॉ. भरत चौधरी ने बताया कि वाहिनी की ए समवाय कंपनी के जवान बुधवार रात क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी टाटा सूमो (यूके 05 टीए-1209) को चेकिंग के लिए रोका गया। इस वाहन में अंग्रेजी शराब की बोतलें भरी थी। वाहन चालक सोनू कुमार निवासी हिमखोला को पुलिस के हवाले किया गया है। इसके अलावा पकड़ी शराब और वाहन भी पुलिस को सौंप दिया है। उपनिरीक्षक उछाप सिंह ने बताया कि रौंगती नाले के पास चेकिंग के लिए बाकायदा चेकपोस्ट बनाया गया है। बताया गया कि आरोपी इस शराब को गांवों में बेचने के लिए ले जा रहा था।