फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मेरी साली दीपा घुंघरू बजा दे छम...

मेरी साली दीपा घुंघरू बजा दे छम...

Sun, 29 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
मेरी साली दीपा घुंघरू बजा दे छम...
नाचनी (पिथौरागढ़)। सांस्कृतिक एवं खेलकूद समिति तल्ला जोहार की ओर से आयोजित नाचनी महोत्सव का उद्घाटन शनिवार रात जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, विशिष्ट अतिथि मुनस्यारी के ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत ने किया। महोत्सव में लोकगायक जितेंद्र कुंक्याल के सुरीले गानों ने रात भर दर्शकों को बांधे रखा। उनके गीत-मेरी साली दीपा घुंघरू बजा दे छम, में दर्शक थिरके।
विज्ञापन


शनिवार को महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। महोत्सव में स्कूली बच्चों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। रविवार को महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य खुशाल सिंह पिपलिया मौजूद रहे। गायक पुष्कर महर ने कई गानों की प्रस्तुति दी। इस दौरान जनजागृति सांस्कृतिक समिति बिंदुखत्ता की टीम ने कुमाऊंनी गीतों की झड़ी लगा दी। कां छ तेरो जलेबी को ढाब, अकेली किलै खांची जरा हाल दे मेरा खाप ओ हिमा जाग और विधाता ले क्या लेखी हो ला विष्णुमाया गुमछैला गुमछैला गानों की सुंदर प्रस्तुति से माहौल को रंगीन बना दिया।
विज्ञापन


महोत्सव समिति के अध्यक्ष लाल सिंह कोश्यारी ने महोत्सव के आयोजन के लिए सभी सदस्यों के साथ अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान हुए लकी ड्रा में कोटा निवासी त्रिलेश्वर राम ने पहले पुरस्कार के रूप में स्पलैंडर बाइक जीती। जीआईसी के प्रवक्ता नारायण राम को दूसरे पुरस्कार के रूप में एलईडी टीवी दी गई। महोत्सव का संचालन कुंदन सिंह बथियाल ने किया। हरीश बथियाल, दीपू चुुफाल, त्रिलोक राम, भरत पिपलिया, मंगल सिंह, आयुष मेहरा, दिनेश धर्मशत्तू, ललित बथियाल आदि ने महोत्सव में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed