{"_id":"599dc23f4f1c1b54408b4773","slug":"191503511103-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ कालेज में सैकड़ों विद्यार्थी अभी प्रवेश की प्रतीक्षा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ कालेज में सैकड़ों विद्यार्थी अभी प्रवेश की प्रतीक्षा में
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में बुधवार को प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है, लेकिन स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सैकड़ों विद्यार्थी अभी प्रवेश पाने के इंतजार में हैं। यदि कॉलेज में सांध्यकालीन कक्षाओं के संचालन की अनुमति नहीं मिली तो इन विद्यार्थियों को प्रवेश से वंचित होना पड़ेगा।
पिथौरागढ़ कॉलेज में इस बार बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 1800 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन मेरिट के आधार पर बीए प्रथम वर्ष में 840 विद्यार्थियों को ही प्रवेश मिल पाया है। इसी तरह बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 900 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, इनमें से 480 विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश मिल चुका है। बीएससी प्रथम वर्ष में अब सीटें रिक्त नहीं है। बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 300 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, इनमें से 120 को ही प्रवेश मिल पाया है।
प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम और तृतीय सेमेस्टर में पढ़ाई शुरू कर दी गई है। अब सेमेस्टर प्रणाली लागू होने से हर विद्यार्थी की 75 प्रतिशत उपस्थिति होनी जरूरी है। प्राचार्य ने बताया कि एक सितंबर से हर विद्यार्थी को निर्धारित ड्रेस में कॉलेज आना होगा। इधर, कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए बुधवार को भी विद्यार्थियों की काफी भीड़ उमड़ी। प्राचार्य का कहना है कि यदि शिक्षा निदेशालय और सरकार सांध्य कक्षाओं के संचालन की अनुमति देती है तो कुछ विद्यार्थियों को और प्रवेश मिल जाएगा। फिलहाल इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है।