फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   रई फीडर में ब्रेक डाउन से अंधेरे में रहे लोग

रई फीडर में ब्रेक डाउन से अंधेरे में रहे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
रई फीडर में ब्रेक डाउन से अंधेरे में रहे लोग
पिथौरागढ़। भवन निर्माण के चलते रई फीडर में अचानक ब्रेक डाउन होने से साढ़े तीन सौ उपभोक्ताओं ने रात अंधेरे में गुजारी। मंगलवार सुबह 11.30 बजे विद्युत विभाग की टीम ने तकनीकी खामी दूर कर आपूर्ति सुचारु की। विद्युत विभाग संबंधित भवन स्वामी को नोटिस जारी कर रहा है। साथ ही नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल ने बताया कि सोमवार रात नौ बजे रई फीडर में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते रई और दौला गांव के करीब 350 उपभोक्ताओं को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। मंगलवार को विभागीय टीम ने जब तकनीकी खराबी का कारण ढूंढने की कोशिश की तो रई में भवन निर्माण के लिए 11 केवी की लाइन के नीचे बांस का खंबा लगा मिला।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रात में बारिश के चलते खंबे की अर्थिंग से फीडर में ब्रेक डाउन हो गया। इससे रात नौ बजे से सुबह 11.30 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। ईई ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। साथ ही संबंधित भवन स्वामी को नोटिस जारी किया जा रहा है और भवन निर्माण कार्य रुकवाने के लिए तहसील कार्यालय को लिखा जा रहा है। इसके अलावा जीआईसी और टकाना में भी सुबह के समय तकनीकी खामी के चलते दो घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed