{"_id":"5b5f46334f1c1b54638b57ca","slug":"181532970547-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता मिलन में उठी 6","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता मिलन में उठी 6
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। प्रभारी जिलाधिकारी वंदना ने जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। शिविर में 68 आवेदन प्राप्त हुए। तहसीलों से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभारी डीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए।
खड़किनी निवासी भावना पांडेय ने सड़क निर्माण से निकले मलबे से मकान को खतरा होने का मामला उठाया। प्रभारी डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को स्थल का निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। ओड़माथा के दीवान सिंह ने पानी की किल्लत, जल निकासी के साथ ही तमाम समस्याएं उठाईं। प्रभारी डीएम ने कहा कि उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में बुधवार को एक टीम गांव का मुआयना करेगी।
जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने देवलथल-बुंगाछीना को जोड़ने वाले पुल की मरम्मत करने की मांग उठाई। मूनाकोट के लोगों ने सलेटीपाटा तक मोटर मार्ग का सुधार और डामरीकरण करने की मांग की। दिनेश पाठक ने भाटीगांव में जलाशय का निर्माण करने की मांग उठाई। प्रभारी डीएम ने शिविर में उठी समस्याओं के निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे।