{"_id":"5b4e24f24f1c1b8f568b4d52","slug":"181531847922-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल्डर की चपेट में आया पिकअप वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल्डर की चपेट में आया पिकअप वाहन
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी-नानासेम मार्ग पर मंगलवार को एक बोल्डर की चपेट में आने से बोलेरो पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन चालक को मामूली चोट आई है। वाहन में तीन लोग सवार थे।
जैंती गांव निवासी मुनस्यारी व्यापार संघ अध्यक्ष राजू पांगती का बोलेरो पिकअप वाहन मंगलवार सुबह नानासेम से मुनस्यारी आ रहा था। सुबह करीब सवा आठ बजे गरमपानी और मिलन कुटिया के बीच पहाड़ी से बोल्डर गिरा। बोल्डर गिरता देख चालक बबलू कुमार ने वाहन रोक लिया, लेकिन वाहन का बोनट बोल्डर की चपेट में आ गया। वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। बोल्डर सीधे वाहन पर गिरता तो लोगों की जान भी जा सकती थी।
बोल्डर इतना विशाल है कि वाहन को चकनाचूर कर सकता था। हादसे में वाहन चालक को हल्की चोट आई है। वाहन में चालक बबलू कुमार, मजदूर विक्रम शाह और विक्रम सिंह सवार थे। दो जुलाई की आपदा ने इस मार्ग को भी क्षति पहुंचाई है। पहाड़ पर भूस्खलन होने से बोल्डर गिर रहे हैं। लोगों ने सड़क पर सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है। कहा है कि पहाड़ी में लटके बोल्डरों को हटाया जाना चाहिए।