फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटे

आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटे

Sat, 28 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटे
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/कनालीछीना। ग्राम स्वराज अभियान के तहत शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने 14 लाभार्थियों को आवास के स्वीकृति पत्र दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 25 वर्गमीटर भूमि पर एक कक्ष, रसोईघर और शौचालय का निर्माण किया जाना है। आवास निर्माण के लिए 1.30 लाख रुपये दिए जाएंगे।

मनरेगा से 12000 रुपये दिए जाएंगे और मनरेगा से 95 दिवसों का अंशदान परिवार के जॉब कार्ड धारक को करना होगा। बताया कि तीन किश्तों में 60000, 40000 और 30000 की धनराशि दी जाएगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंजू लुंठी, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक डीडी पंत, लीड बैंक अधिकारी प्रवीन गुंज्याल, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, खंड विकास अधिकारी विण श्याम चंद, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


गंगोलीहाट में विधायक मीना गंगोला ने 11 लाभार्थियों को आवास के स्वीकृति पत्र दिए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गंगा बिष्ट, खंड विकास अधिकारी डीआर लोहिया, सहायक विकास अधिकारी नवीन विश्वकर्मा, जगदीश प्रसाद, जगदीश टम्टा हेम पाठक, विनोद प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनालीछीना में ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी ने 40 लाभार्थियों को आवास के स्वीकृति पत्र दिए। उन्होंने कहा कि विकासखंड के आवास विहीन 800 लोगों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। इन लोगों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम होना चाहिए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी गंगा सिंह बिष्ट समेत कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed