फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   महिला अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ भड़के

महिला अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ भड़के

Thu, 12 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ भड़के
पिथौरागढ़। इलाज में लापरवाही पर हुई मजिस्ट्रेटी कार्रवाई पर जिला महिला अस्पताल की चिकित्सक और स्टाफ भड़क उठा है। उन्होंने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मजिस्ट्रेटी जांच की समीक्षा की मांग की है। साथ ही 16 अप्रैल से दो घंटे कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ ने कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। कहा कि लापरवाही के मामले में चिकित्सक और स्टाफ के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई हुई। एक व्यक्ति की शिकायत पर एकतरफा सुनवाई के साथ फैसला कर दिया गया। उन्होंने लापरवाही के आरोपों को बेबुनियाद बताया और मजिस्ट्रेटी जांच की समीक्षा की मांग की।
विज्ञापन


इससे पहले चिकित्सक और स्टाफ की पीएमएस कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें पीएचएमएस संघ, नर्सेज संघ, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन भी शामिल हुए। बैठक में इलाज के दौरान आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। इसमें मजिस्ट्रेटी जांच की कार्रवाई को लेकर रोष जताया गया। साथ ही विरोध स्वरूप आंदोलन को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक और स्टाफ ने मांगी सुरक्षा
अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ ने सुरक्षा की मांग की है। आंदोलन के बीच हुई बैठक में चिकित्सक और स्टाफ ने कहा कि असामाजिक तत्व अस्पताल में असुरक्षा और भय का वातावरण बना रहे हैं। आरोप लगाया कि कई तीमारदार शराब पीकर स्टाफ से अभद्रता करते हैं, लेकिन अस्पताल में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे चिकित्सक और स्टाफ असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अस्पताल में 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।


क्या था मामला
जिला महिला अस्पताल में पिछले साल अक्तूबर में सेरा निवासी प्रसूता ममता मेहता को भर्ती किया गया था। प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। बाद में नवजात ने हल्द्वानी के एसटीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले में परिजनों ने चिकित्सक एवं स्टाफ पर इलाज में लापरवाही और अभद्रता का आरोप लगाया था। जिला अस्पताल में ही नवजात को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसकी मौत हल्द्वानी में हुई थी। इस मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के बाद चिकित्सक और स्टाफ पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद डीएम ने आरोपी चिकित्सक और स्टाफ की सेवा समाप्त करने के साथ ही विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed